चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था दिव्यांग, जवान ने तत्काल ऐसे बचा ली जान

by Kakajee News

मुंबई । कई बार लोग ट्रेन चूकने पर दौड़कर उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं और बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। जल्दबाजी में ये हमेशा भूल जाते हैं कि चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। हम आए दिन इस तरह की खबरे देखते सुनते रहते हैं, लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं लेते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पनवेल स्टेशन पर देखने को मिला, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति ने चलते ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने और दिव्यांग होने कारण ट्रेन में सवार नहीं हो सका और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। तभी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक जवान की नजर उस पर पड़ गई और तत्काल उसे दौड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया।
सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना
यह पूरा हादसा पनवेल स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देखे सकते हैं कि कैसे दिव्यांग यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा है और हाथ फिसलने पर लड़खड़ा जाता है, लेकिन तभी आरपीएएफ का एक जवान आकर उसे खींच कर प्लेटफॉर्म पर गिरा देता और जान बचा लेता है। यह पूरी घटना शुक्रवार को दोपहर करीब पौने 4 बजे पनवेल स्टेशन पर हुई थी। बाद में आरपीएफ के जवान ने दिव्यांग व्यक्ति को काफी देर तक समझाइश भी दी और भविष्य में चलती ट्रेन में कभी ऐसा काम न करने की भी सलाह दी।
हादसे के बाद घबरा गया दिव्यांग
दिव्यांग व्यक्ति कौन था और कहां जा रहा था, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस भयावह हादसे में जान बचने के बाद वह पुलिस जवान का शुक्रिया अदा कर रहा है। हादसे के बाद वह बेहद घबराया हुआ था। साथ ही उसने यह भी कहा कि भविष्य में अब कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा।

Related Posts

Leave a Comment