टाइम ट्रैवलर ने की डराने वाली पांच भविष्यवाणियां, 2024 में होंगी विश्व युद्ध समेत ये बड़ी घटनाएं

by Kakajee News

दुनिया में बहुत समय से समय यात्रा (Time Travel) को लेकर बहस चल रही है। इसके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को सालों से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनका दावा है कि उन्होंने समय यात्रा की है। अब इन सवालों के बीच एक और शख्स ने टाइम ट्रैवलर बताया है। समय यात्रा करने का दावा किया है। इस शख्स ने डराने वाले दावे किए हैं, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

 

शख्स ने दावा किया है साल 2024 में आने वाले महीने खतरनाक साबित होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक पर Radianttimetraveler नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शख्स ने हैरान करने वाले दावे किए हैं। शख्स ने अपने दावे में साल 2024 के लिए पांच सबसे खतरनाक घटनाओं के बारे में बताया है जिसमें विश्व युद्ध भी शामिल है।

शख्स ने वीडियो में कहा कि इस बात पर लोगों को यकीन नहीं होगा कि वो एक समय यात्री है। इसकी वजह से उसने साल 2024 में होने वाली पांच बड़ी घटनाओं के बारे में बताया है। शख्स का दावा है कि 27 मई को अमेरिका में गृह युद्ध शुरू होगा, क्योंकि टेक्सास अपने आपको देश से अलग करने लगेगा। इसके बाद दूसरे देश भी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों का पक्ष लेंगे, जो तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा।

इसके बाद शख्स का दावा है कि चार जून को पहला ऐसा इंसान बनकर तैयार होगा, जो मानव और चिंपांजी से मिलकर होगा। वह इंसानों की तरह बोल सकता है और उसे बंदरों की भाषा की भी जानकारी होगी। उसके शरीर पर फर होंगे और पूंछ भी होगी। मानव और चिंपांजी से मिलकर बना इंसान बंदरों को बोलना सिखाएगा।

शख्स का दावा है कि 24 जुलाई को अमेरिका में येलोस्टोन ज्वालामुखी फटेगा, जिससे अमेरिका और कनाडा में राख भर जाएगी। इसकी वजह से एक बड़ी घाटी का निर्माण होगा। यह घाटी ड कैनियन से भी ज्यादा बड़ी होगी।

उसने दावा किया है कि 15 अगस्त को रॉकी पहाड़ों में असली के ड्रैगन्स मिलेंगे, जो उड़ सकेंगे। ड्रैगन्स के मुंह से आग निकलती होगी। इसके अलावा 15 सितंबर को अमेरिका के पूर्वी तट से एक हाइपरकेन (तूफान) टकराएगा। इस भयानक तूफान की स्पीड 800 किमी प्रति घंटे होगी।

Related Posts