आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 02 सटोरिए गिरफ्तार

by Kakajee News

आईपीएल मैच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी जो पहले भी आईपीएल मैच में सट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था वो फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सीट करवा दिए हैं और उनके पास मोबाइल में 30 से अधिक लिंक मिले जिनके जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का काम किया जाता था।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली कि पेंड्रा इलाके में आईपीएल मैचों में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखीबिरों को एक्टिव किया और साइबर सेल और पेंड्रा पुलिस की टीम ने दुबटिया छपराटोला में जाकर दबिश दी। जहां पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन से सट्टा खिलाते पाए गए। बाजार पारा का रहने वाला प्रकाश केवट और लोहतरैया पारा के रहने वाले हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है।

Related Posts