5 रूपये के पुराने नोट के बदले 5 लाख देने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, पीड़ित पहंुचा थाने….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

पांच रूपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख रूपये देने का झांसा देते हुए एक युवक से 2 लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल चकरभाठा क्षेत्र के छतौना के रहने वाले रोशन धूरी पिता सावत धूरी नोवा प्लांट में बिल्डर हेल्पर काम करता है जिसने एक मई की शाम इंस्टाग्राम में एक विज्ञापन देखा जिसमें 5 रूपये के पुराने नोट के बदले में 5 लाख 12हजार देने की बात लिखी थी लालच में आते हुए उसने एड के कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी सहमति दे दी कुछ देर बाद उसके मोबाइल में अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और उसे 5 रूपये के पुराने नोट की फोटो अपने व्हाट्सएप में मंगाई फोटो भेजने के बाद फोटो देखते ठग ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 720 रुपए जमा करने के लिए कहा।
पीड़ित रोशन धुरी ने ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा कर दिया 5 दिन बाद उसे बताया गया की 5 लाख 12 हजार लेकर आर्मी का एक जवान निकल गया है और वह सरगांव पहुंचने वाला है। कुछ देर बाद युवक से दूसरे मोबाइल फोन से ठग ने फोन कर युवक से परमिशन कोड और अन्य बहाने करते हुए उससे और रुपए मांगने लगा रोशन ने अलग-अलग किस्तों में करीब 2 लाख 21 हजार 648 रूपये ट्रांसफर कर दिया उसे आश्वासन दिया गया कि वह रकम वापस कर दी जाएगी इसके बाद 25 हजार की और मांग की गई उसने रुपए भेजने से इनकार कर दिया जिसके बाद अंजान मोबाइल धारक ने ऊसे उल्टा झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने लगा और अश्लील वीडियो भेज कर जेल भेजने की बात कह रहा।पुलिस पार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420 की तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts