महिला का बाजार में मिला अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस , पीएम के बाद ही होगा खुलासा

by Kakajee News

जगदलपुर. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार बाजार में आज सुबह एक 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे हड़कंप मच गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया, जहाँ शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है,
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि पालनार के ही ग्राम मोसल डोडापारा निवासी हूँगी मंडावी 45 वर्ष शुक्रवार की सुबह पालनार के साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने के लिए आई हुई थी, जहाँ देर शाम तक शराब का सेवन करने के बाद वही बैठी रही, गाँव के कुछ लोगों ने उसे शाम को घर चलने की बात भी कही, लेकिन वही बैठी रही, ज्यादा शराब पी लेने के कारण वहां से उठ भी नही पाई,
शनिवार की सुबह जब बाजार में साफ सफाई करने के लिये कर्मचारी आये तो उन्होंने देखा कि हूँगी का शव था, साथ ही अर्धनग्न अवस्था मे थी, मौके पर पहुची पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो शरीर मे कही भी चोट के कोई भी निशान नही थे, वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि आखिर महिला की मौत का कारण क्या है,

Related Posts

Leave a Comment