खदान में डीजल चोर गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार,2030 लीटर दो बोलोरो वाहन जब्त, खदान में सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवाल

by Kakajee News

कोरबा। गेवरा खदान में डीजल चोर सालिक और अजय के गिरोह पर शिकंजा कसा गया है गिरोह के 11 लोगो को दीपका थाना पुलिस ने पकड़ा है।जिनके कब्जे से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। SECL की गेवरा परियोजना खदान से डीजल चोरी की शिकायत पर देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी डीजल चोरी पकड़ी है।।
खदान में चोरी करते हुए डीजल चोर सालिक राम और अजय के गिरोह के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बोलेरो क्रमांक CG-12 BE-1156 और CG-12 BN-4146 में सवार 11 व्यक्तियों ने खदान में खड़े वाहनों और मशीनों से 2659 लीटर डीजल चोरी कर कर भागने के फिराक में थे जहाँ जहाँ दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और पूरी टीम ने देर रात खदान में जान जोखिम में डाल छापा मारा जिन्हें घेराबंदी कर घरदबोचा जिनके कब्जे स बोलेरो वाहन और भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है जिसकी कीमत कुल कीमत 2,48,456 रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा कि दीपका पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो वाहनों में डीजल चोरी कर रहे हैं। जहा दीपका थाना मौके पर पहुची और सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रहरी राकेश कुमार सिंह और सुधीर कुमार के साथ वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि डोजर क्रमांक 906, 194, 145 और डम्पर क्रमांक 4137, 95225 के पास डीजल बिखरा हुआ था और घेराबंदी किया गया और आरोपियों को पकड़ा गया।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस द्वारा गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया।2030 लीटर डीजल और दो बोलेरो वाहन जब्त किया गया है।11 आरोपी गिरफ्तार पर कार्यवाही कर रिमांड पर भेजे गए।पकड़ गए आरोपी शातिर है शशी चौहान उम्र 25 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार ,सलिक राम उइके 30 साल साकिन खलारी पारा नोनबिर्रा थाना पाली,अजय दास महंत 26 साल साकिन पचपेढी थाना उरगा हा.मु. विजय नगर दीपका थाना दीपका,नवलसिंह उम्र 33 साल साकिन नोनबिर्रा थाना दीपका, 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार,संदीप कुमार उम्र 18 साल साकिन सिरकी थाना दीपका,मयाराम उम्र 31 साल साकिन विजयनगर दीपका,रितेश दास पिता रामायण दास उम्र 20 साल साकिन महुआडीह थाना हरदीबाजार,संजय चौहान उम्र 20 साल साकिन केराकछार थाना दीपका, रघु बिझंवार उम्र 20 साल साकिन केसला थाना हरदीबाजार,ओमप्रकाश कंवर उम्र 27 साल साकिन जमनी मुडा थाना पाली निवासी है।

Related Posts