जांजगीर चांपा। जिले में गुरुवार की रात को चोरों ने शिक्षक के सुने मकान को निशाना बनाते हुए 4-5 लाख रुपए के गहने और 12 हजार रुपए नगदी रकम पर हाथ साफ किया है। घटना वार्ड नंबर 18 केनाल सिटी के पास की है। आरोपियों ने घर के बाहर दरवाजा में लगे कुंडी को काटकर घर के अंदर घुसकर चोरी की है। जब पति पत्नी घर पहुंचे तो समान कमरे के अंदर बिखरा हुआ था, अलमारी का दरवाजा खोलकर लाकर से सोने चांदी के जेवर की चोरी की गई है। चोरी की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई ।
शिक्षक नंद कुमार कश्यप ने बताया कि नैला में अपने ससुराल पत्नी अनुराधा कश्यप के साथ गुरुवार की सुबह करीबन 10 बजे गए हुए थे और रात को वही रुके हुए थे। घर के सभी दरवाजे में तला लगा हुआ था सीसीटीवी कैमरे भी लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीबन 9 बजे नैला से अपने घर पहुंचे, घर के सामने का दरवाजे में लगा कुंडी टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोरी हुई है अलमारी में रखे सोने का हार, अन्य सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम 12 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा की गई है। समान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था।
घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट लिया गया है वही डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली गई। घर में लगा सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण कोई सुराग अभी नहीं लगा है। आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली जा रही है।
