जगदलपुर. सुकमा जिले के ल पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था, उसमें एक आईडी एक्सपर्ट भी शामिल था, जो पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, मारा गया महेश 2023- 24 की घटनाओं का मास्टर माइंड भी बताया जा रहा है,
बता दे कि जिला सुकमा के दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन क्रमांक 01 के IED Expert महेश सहित कुल 03 हार्डकोर नक्सलियों के शव पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम मुठभेड़ में पुलिस ने बरामद किए है, मुठभेड़ में मारा गया नक्सली महेश वर्ष 2023 में बेदरे तथा वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुए घटनाओं में मास्टर माइंड रहा है, मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर कोरसा महेश, माडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में हुई है, मारे गयें नक्सलियों के ऊपर कुल 18 लाख के ईनामी हार्डकोर नक्सली भी शामिल था,
घटना के बाद पुलिस ने इलाके से 2 नग बीजीएल लांचर, 1 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल के खिलाफ चले अभियान में 8 जनवरी को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ एवं 203, 204, 206 208 CoBRA तथा 241, 131 , 2nd Bn CRPF की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की सूचना पर पालीगुड़ा गुंडराजगुडेम क्षेत्र में गई हुई थी, अभियान के दौरान 9 जनवरी के प्रात 8 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही, मुठभेड़ के बाद जब इलाके की टीमों द्वारा सर्च करने पर 3 पुरूष हार्डकोर नक्सलियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ,
