सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटी घटना, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

by Kakajee News

कोरबा। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ट्रैक्टर की ऐसी ठोकर लगी की एक युवक को अपने प्राण से हाथ धोना पड़ा वही दूसरा युवक घायल हो गया
कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतली निवासी अनु सिंह राठिया अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था सामने से आ रहे बिना नंबर लिखें ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। 24 वर्षीय अनु ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पता चला है कि मृतक अन्नू सिंह राठिया की सगाई हो चुकी थी एक माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। अनु सिंह की शादी की तैयारी में व्यस्त परिवार का अब रो-रो कर बुरा हाल है।
24 वर्षीय अनु सिंह बोतली गांव निवासी है अपने दोस्त बबलू के साथ बाइक में सवार थे। बबलू ने बताया कि छेरछेरा त्यौहार मनाने गांव से लगे राशन दुकान और बाजार चिकन लेने जा रहे थें इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया जहा अनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसे तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।
मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने बताया कि मृतक अनु उसका छोटा भाई था और पढ़ाई करने के बाद घर का खेती किसानी करता था। कुछ मन पहले ही मदनपुर गांव में लड़की पसन्द कर सगाई हुई थी और एक माह बाद उसकी शादी होने वाली थी घर का कमल पुत्र था।
वही बताया जा रहा है कि दुर्घटना कारित ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के चल रहा था ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं है जबकि ट्रैक्टर के लिए 5 महीने से भी अधिक हो चुके हैं।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया की जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी

Related Posts

Leave a Comment