होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

by Kakajee News

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.01.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है। इस दौरान थाना कसडोल द्वारा 02 एवं थाना भाटापारा ग्रामीण 03, थाना भाटापारा शहर द्वारा 02, थाना सिमगा द्वारा 02 एवं थाना सुहेला द्वारा 01 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. शिव मनहरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम धौराभाठा थाना भाटापारा ग्रामीण
2. तुषार साहू निवासी ग्राम पेण्डरी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. ईश्वर साहू निवासी ग्राम पेण्डरी थाना भाटापारा ग्रामीण
4. शनि गेंण्डरे उम्र 20 साल निवासी ग्राम बुडगहन थाना सुहेला
5. संदीप टंडन उम्र 29 साल निवासी विद्यानगर कसडोल थाना कसडोल
6. महेंद्र साहू उम्र 52 साल निवासी बलार रोड कसडोल थाना कसडोल
7. चुम्मन साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
8. सूरज निषाद उम्र 19 साल निवासी ग्राम मोटियारीडीह थाना हथबंद
9. हेमू वर्मा उम्र 35 साल निवासी एकता नगर सिमगा थाना सिमगा
10. नीलकंठ साहू उम्र 36 साल निवासी हरदेव लाल वार्ड सिमगा थाना सिमगा

Related Posts

Leave a Comment