कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसमा के साप्ताहिक बाजार के समीप सागौन बाड़ी में एक युवक की लाश पाई गई। गुरुवार की सुबह राहगीरों की नजर सैगोन बाड़ी पर पड़ी जहां पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए खून से लटपत सिर को पत्थर से कुचला हुआ था देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 की टीम को दिए गए जहां मौके पर पहुंच टीम में संबंधित थाना उरगा पुलिस को दी।
उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी घटना की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू करते अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जहां सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का भी मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की माने तो युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन उसके सिर पर हत्या करने वालों ने बेरहमी से पत्थर से कुचल कर मारा है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसे जगह को घेराबंदी कर सील कर दिया मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सर पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई है लाश को देखकर लगभग उसकी उम्र 50 से 55 तक आंकी जा रही है उसके सर के बाल पके हुए हैं वही फुल पैंट और चप्पल पहना हुआ है इसके अलावा शर्ट के ऊपर एक जैकेट भी है। अभी मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है इसके बाद तलाशी ली जाएगी और आगे की पहचान कार्यवाही की जाएगी फिलहाल अभी व्हाट्सएप और आसपास गांव में कोटवार के माध्यम से पहचान के लिए मुनादी कराई जा रही है। परिजनों के मिलने के बाद ही पता चल सकेगा की कौन है कहां का रहने वाला है कब और कैसे घर से निकला हुआ था।
