रायगढ़। अतिथियों का मंच पर आमंत्रित किया गया। मंचस्थ अतिथियों में योगेश अग्रवाल, सुशील रामदास, शक्ति अग्रवाल, रायपुर से संजय चौधरी, प्रमोद जैन, अशोक मिश्रा, नंदलाल मोटवानी, करतार सिंह, नंद किशोर केजरीवाल, सुरेश अग्रवाल कुडुमकेला, घनश्याम बंसल, बजरंग महमिया, संजय एनआर, अजय रतेरिया, अजेश अग्रवाल सारंगढ़, रेखा महमिया एवं अन्य नागरिकगण विराजमान थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर व्यापारी मिलन कार्यक्रम आरंभ किया गया। इसी कड़ी में योगेश अग्रवाल का स्वागत रायगढ़ शहर के अधिक से अधिक व्यापारी बंधुओं द्वारा फूल माला एवं बुके से किया गया। इससे योगेश अग्रवाल भाव विभोर हो गए। रायगढ़ के व्यापारियों का उत्साह एवं प्यार देखते ही बनता था। लगभग 300 से अधिक की संख्या में अपने व्यस्त समय से समय निकाल कर कार्यक्रम में पहुंचे।
उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम नंदलाल मोटवानी ने सभी व्यापारी बंधुओं से कलश छाप में वोट देने की अपील की। रेखा महमिया ने विस्तृत प्रकाश डाला। तत्पश्चात शक्ति अग्रवाल प्रदेश मंत्री प्रत्याशी ने भी कलश छाप में मुहर लगाकर व्यापारी एकता पैनल को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। इसी क्रम में सुशील रामदास अग्रवाल ने चेम्बर के दायित्वों एवं भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में व्यापारियों की समस्या के संबंध में अपने विस्तृत विचार रखे। उन्होंने यह कहा कि व्यापार सेवा का सशक्त माध्यम है। सभी व्यापारियों ने सुशील रामदास के उद्बोधन की मुक्त कंठों से सराहना की एवं चुनाव जीतने का भरोसा दिलाया। पत्रकार अनिल रतेरिया ने भी योगेश अग्रवाल को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।
अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल सहित सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा व्यापारी एकता पैनल के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।
इसके बाद योगेश अग्रवाल ने संकल्प पत्र के विषयों के साथ अन्य और भी विषयों को विस्तार से सभी व्यापारी बंधुओं के सामने विस्तार से रखा। साथ ही व्यापारी हितों के लिए ठोस कार्य योजना का वर्णन किया। रायगढ़ में शीघ्र ही चेम्बर भवन निर्माण की बात कही। छोटे से छोटे व्यापारियों की सहायता की बात की। सरकार के साथ व्यापारी के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही। कोरोना काल में व्यापारियों के ऊपर दर्ज केस को सरकार से एक साथ वापस के लिए पहल करने की बात कही। स्थानीय व्यापारियों द्वारा सुभाष चौक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण में उनके अपने भवन को तोड़ने की कार्यवाही में हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की बात कही। योगेश अग्रवाल द्वारा स्वयं भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया एवं रायपुर में शासन-प्रशासन के साथ चर्चा करने की बात कही।
योगेश अग्रवाल अपने काफिले के साथ लगभग शाम 5 बजे मंगलम पहुँचे। सभी व्यापारी बंधुओं ने ढोल नगाड़े एवं पटाखे फोड़कर स्वागत किया। योगेश अग्रवाल के साथ सभी व्यापारी बंधु फोटो खींचते रहे। कार्यक्रम के पश्चात भी व्यापारी बंधुओं ने विस्तृत रूप से उनके विचार साझा किए। उन्होंने चेम्बर के सदस्यों की संख्या बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में चेंबर भवन होगा। थोक व्यापार के लिए अगल से क्षेत्र बनेगा। अपना चेम्बर पोर्टल बनेगा जिसके कि बड़े व्यापारी ग्राहकों को सीधे उत्पाद बेच सकेंगे। जीएसटी में सरलीकरण लाने के लिए केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से आग्रह कर व्यापारी हितों के लिए सारी बातों को रखकर लाभ पहुंचाएँगे। इससे व्यापारी बंधु जनता की अच्छी सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि पहले वोटिंग रायपुर में होती थी। सभी सदस्य रायपुर नहीं जा पाते थे, जिससे निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाता था। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 7 क्षेत्रों में मतदान की व्यवस्था की गई है। इससे सभी व्यापारी बंधु 85 प्रतिशत से अधिक वोटिंग कर रहे हैं। आने वाले समय में हम ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था करेंगे, जिससे समय और संसाधन की बचत हो सकेगी। इससे 100 प्रतिशत मतदान हो सकेगा। व्यापारियों के सम्मान बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में व्यापारियों की इतनी अधिक संख्या में उपस्थिति को देखकर योगेश अग्रवाल ने रायगढ़ के सभी व्यापारी बंधुओं को प्रणाम करते हुए आश्वासन दिया कि वर्ष में दो बार कार्यक्रम करेंगे। सभी की समस्या सुनेंगे और उन्हें त्वरित दूर करेंगे। योगेश अग्रवाल सभी का प्यार पाकर बहुत भावुक हो गए। उन्होंने स्व. रोशन लाल जी को याद किया एवं साथ ही स्व. रामदास जी अग्रवाल को याद करते हुए उनके न केवल रायगढ़ जिले ही वरन प्रदेश स्तरीय सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। और कहा कि ऐसे सेवाभावी परिवार के सदस्य सुशील रामदास एवं शक्ति अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। साथ ही प्रदेश महामंत्री पद के राजेश पासवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए निकेश बरड़िया ऐसे कुल मिलाकर एक व्यक्ति को 17 मार्च को होने वाले चुनाव में पांच मत पत्रों में मतदान करना है। कलश को समृद्धि का प्रतीक बताया, कहा कि सभी प्रत्याशियों को कलश छाप में मतदान करना है।
मंच संचालन प्रोफेसर अंबिका वर्मा एवं सुनील रामदास ने की। सुनील रामदास ने भी अपने बहुत सारे विचार साझा किए। जिसमें सबसे प्रमुख रूप से प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के प्रति भाईचारा रखने की बात कही और सभी व्यापारी बंधुओं से व्यापारी एकता पैनल को अधिक से अधिक मतदान देकर जीत दिलाने की बात कही। अंत में आभार प्रदर्शन दीपक डोरा द्वारा किया गया।
मिलन समारोह में उत्तम ज्वैलर्स पवन कुडुमकेला, गौरीशंकर फैशन हाउस, सिल्लू तुलसी होटल, विनोद अजंता, राजेश बब्बल, राजेश केडिया, मुकेश केडिया, तरनजीत, गुरुपाल भल्ला, राजेन्द्र चेम्बर, राजेश अग्रवाल मंत्री, सतनाम वाधवा, बजरंग जूट मिल, अनुराग मित्तल, सुरेश गोयल, विनोद आशीर्वाद, विनोद नेहा, रवि प्रकाश इलेक्ट्रिक, विनोद बाम्बेडाइंमनोज कम्युनिकेशन, पंकज गोयल, आनंद नहाडिया, हितेश सोनालिया, विक्की अग्रवाल पुष्पक, राजेश शुक्ला, प्रमोद डीपीएस, दीपक डोरा, महावीर पीसीओ, मुकेश भगवती, ऋषि वर्मा, ओमी पीसीओ, रवि महमिया, सागर महमिया, पंकज अग्रवाल, मुकेश कलानोरिया, सुमित शर्मा, जयराम पंजाबी, राकेश एआर इस्पात, राजेश पतंजलि, साहिल अग्रवाल, अनिल गर्ग, अनिल लाल टंकी एवं अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
321
