रायगढ़। व्यापारी एकता पैनल के अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया l वे कल देर रात रात मनेंद्र गढ़ का चुनाव सम्पन्न करवा कर सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचे l इस दौरान जिले के व्यापारियों ने उनका बरमकेला व सरिया में भव्य स्वागत किया l इस दौरान उनके साथ सारंगढ के नंदकिशोर अग्रवाल चेम्बर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल चेम्बर मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे l रायगढ मंगलम में जिले के मतदाता व्यपारियो द्वारा योगेश अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया l रायगढ के गणमान्य जनों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण के जरिये स्वागत किया गया उसके बाद संकल्प पत्र का विमोचन किया l तत्पश्चात सिंधी समाज के अध्यक्ष नंदलाल मोटवानी ने
सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि पूरे पैनल को अच्छे वोटो से विजयी बनाये l महिला शक्ति रेखा महमिया ने कहा कि संगठन में ताकत होती है जो पानी से नहाते है वो लिबास बदलते है जो पसीने से नहाते है वो इतिहास बदलते है l पूरे पैनल को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यहाँ आकर वे गौरान्वित महसूस कर रही है l पैनल के अधिकृत प्रत्याशी शक्ति अग्रवाल ने कहा कि हमारी जीत से जिले के व्यापारियो को बड़ा लाभ मिलेगा l जिले की मांग प्रदेश स्तर तक पहुंचेगी l हमारा पैनल व्यापारियों की हर उम्मीदों पर खरा उतरेंगा l एकता पैनल के अधिकृत उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुशील रामदास ने कहा कि रायपुर से लेकर रायगढ़ तक पूरे प्रदेश के व्यापारियो के सुख दुख में साथ खड़ा मिलूंगा l मैं अकेला चला था लेकिन आप लोगो के मिलने आए कारंवा बनता गया l व्यायारी वर्ग देश के आर्थिक विकाश में सहभागिता निभाने के बाद भी उपेक्षित है l टैक्स के रूप में बड़ी राशि देने के बाद सम्मान की बात आती है तो हमे उपेक्षित होना पड़ता है l व्यापारी के सम्मान की रक्षा का दायित्व सरकार का है l छोटे कपड़े गल्ले मेडिकल के व्यापारियो को मीटिंग में नही बुलाया जाता l मंत्री के भाई होने के बाद भी योगेश अग्रवाल ने व्यापारियो की सेवा करने का निर्णय लिया l सुशील रामदास ने यह विश्वास दिलाया कि वे छोटे बड़े की खाई पाटने चुनाव लड़ रहे है l सबको एक होने की जरूरत भी उन्होंने जताई l एकता पैनल के अध्यक्ष हेतु अधिकृत प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने मौजूद व्यापारियों को प्रणाम करते हुए कहा कि चुनाव की बेला में आप अभी के मध्य आया हूँ l आपकी मौजुदगी बता रही कि सभी के अंदर जागरूकता आ गई l चेम्बर से 28 वर्षो से जुड़े रहने की बात कहते हुए कहा कि राइस मिलरो के हित मे निरन्तर काम करता रहा उनकी समस्याओं के लिए लड़ता रहा मेरे कार्य को देख अध्यक्ष बनाया गया l नेमिचंद जी राइस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष थे उन्होंने मुझे महासचिव बनाया फिर अध्यक्ष बनाया गया l व्यापारीयो की समस्याओं से कैसे लड़ना है ये मैंने बारीकी से सीखा l जब अध्यक्ष था 350 राइस मिले थी आज 1900 राइस मीले है l प्रदेश को आज 75 हजार करोड़ का व्यापार दे रही है l मैने इस्तीफा दिया मुझे जबरिया अध्यक्ष बनाया गया l चेम्बर में सक्रिय रहा l पुरन लाल जी ने चेम्बर से जोड़ा l जोगी सरकार के दौरान जेल जाना पड़ा व्यापारियों के हित के लिए लाठियां खानी पड़ी l 8 दिन हॉस्पिटल में रहा l तीन सालों से पंच कमेटी से कहता रहा कि चेम्बर में मुझे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाए l मैं एकता पैनल में जुड़ा रहा l उसका प्रतिफल हुआ कि मुझे आज अवसर दिया है l मेरा विजन है कि छोटे व्यापारीयो को सुपर बाजार की।वजह से हो रही परेशानी से निजात दिला सकू l सुपर बाजार से किराना दुकानों की बिक्री कम हो रही है l छोटे व्यापारी टक्कर नही दे पा रहे l छोटे दुकान दार परेशान है l जितने के बाद छोटे दुकानदारों की पीड़ा में ध्यान देंगे सुपर बाजार में जिस रेट में माल मिलता है l उसी रेट में माल देना होगा l ऐसा व्यापारियों का बहिष्कार किया जायेगा l आन लाइन पोर्टल बनकर तैयार है l छग के सभी व्यापारियों का पंजीयन होगा l अपना चेंबर बाजार के पोर्टल के जरिये व्यापार होगा l 24 घण्टे की हेल्प लाइन बनाई जायेगी l व्यापारी हेल्प लाइन शुरू करेंगे l छग में कही भीचिकित्सा संबधी या शिक्षा सम्बंधी या व्यापार सबंधी समस्या होगी तो हेल्प लाइन के जरिये मदद मुहैया कराई जाएगी l चेंबर 24 घण्टे सुख दुख में साथ रहेगी l ऊर्जावान टीम हमारे साथ मे है l योगेश अग्रवाल ने कहा कि वे लगातार दौरा कर रहे l चुनाव जीतने के बाद साल में दो बार हर जिले में जाएंगे और दूरियों को मिटायेंगे l चेम्बर की सदस्य संख्या 16500 से बढ़ाकर 50 हजार की जावेगी l रॉयपुर थोक बाजार की तर्ज पर हर जिले में थोक बाजार बनाया जाएगा l रायपुर कमल विहार में थोक बाजार बनाने में सफल हुए l शहर से दूर थोक बाजार होना चाहिए l जिला मुख्यालय में चेम्बर का भवन होना चाहिए l सबसे पहले रायगढ़ में भवन बनेगाl पहले चुनाव रायपुर में होता था अब सात जगहों में हो रहा भविष्य में ऑन लाइन वोटिंग होगा l जीएसटी से परेशान है l मोदी जी ने निदान हेतु मंत्री पीयूष जी को छग भेजा था l हमने 400 शिकायते बताई थी l पीयूष जी ने फर्शी पत्थर में 28% टैक्स घटाकर 5% टैक्स किया दिया l 150 फर्शी पत्थर वालो को इस निर्णय से राहत मिली l कथनी करनी में भेद नही l आज भी टैक्सो के लिए रोज नए नियम आ रहे l भुपेश जी का नारा है गड़बो नवा छग मोदी का नारा है डिजिटल इंडिया मेरा नारा है गड़बो नवा चेम्बर l व्यापारियों की ओर से आनद केडिय ने कहा कि जिसको चुने वो हमे धुनें नही..सुभाष चौक के पास सड़क के बीच ग्रील लगा दिया है इससे परेशानी हो रही है l इसके समाधान पर एकता पैनल की क्या राय है ? सुशील रामदास की व्यस्तता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अंदर व्यापारियों के समस्याओ के समाधान की क्षमता है l इतनी उपस्थिति देखर योगेश ने वादा किया कि मैं सेवा करने आया हूँ l पैनल को जीताकर हमे अनुग्रहित करे l पांच कलश का चयन करें l वरिष्ठ पत्रकार
अनिल रतेरिया ने कहा कि सुभाष चौक के व्यापारियों की यह आवश्वाशन मिलनां चाहिए कि उनके दुकानों पर बुलडोजर नही चलना चाहिए l लॉक डाउन अवधि में पंजीबद्ध मामलों को खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि व्यापारियों ने सबसे अधिक मदद की है l

