रायगढ़. मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते रायगढ़ जिले सहित आसपास के इलाकों में पहले तेज आंधी तूफान और उसके बाद भारी बारिश ने जन जीवन को खासा प्रभावित किया है। लेकिन आम जनता विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है।
मौसम विभाग ने पहले से यह चेतावनी जारी कर दी थी कि आने वाले 48 घंटे के भीतर बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान आएगा और दोपहर होते ही अचानक तेज आंधी तूफान ने घंटो तक जन जीवन को छकाया उसके बाद शाम 7 बजे से तेज बारिश ने भीगो कर रख दिया। मौसम के इस बदलाव में विद्युत विभाग की पोल खुलकर सामने आ गई चूंकि पिछले दो महीने पहले विभाग ने विज्ञप्ति जारी करके शहर के हर इलाके में मेटनेंस के नाम पर 10 से 12 घंटे विद्युत प्रवाह बंद किया था और ग्राहकों को यह बताया गया था कि गर्मी से पहले किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मेटनेंस जरूरी है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की पोल आंधी तूफान व बारिश ने खोल दी।
मात्र दो घंटे तक चले आंधी तूफान उसके बाद बारिश से शहर सहित आसपास के इलाकों में कई घंटो तक विद्युत प्रवाह ठप्प हो गया। इतना ही नही कई इलाकों मंे तो अभी तक लोग अपने घरों मंे लाईट आने का इंतजार कर रहे हैं। नाराज ग्राहकों का यह भी कहना है कि थोड़े से आंधी तूफान से यह असर देखने को मिल रहा तो गर्मी के समय तो लाईट रहेगी या नही इसके लिए भी वे सोंच रहे है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि कल देर शाम से ही लाईट का आना-जाना जारी है और कुछ इलाकों में तो अभी तक विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद है।
372
previous post
