रायगढ़। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शाम अपने एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ पहुंचते ही उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पुरी एक जुटता के साथ प्रत्याशियों को जिताने का आव्हान करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यों को घर घर पहुंचाने के साथ साथ जनता को केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की नीतियों से होने वाले लाभ को भी मुद्दा बनाने की बात कही।
निगम आडीटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद रायगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत रहे हैं और सभी नगर निगमों में भाजपा से जिन्हें टिकट मिली है वे भी जीत रहे हैं। उन्होंने घोषणा पत्र के बारे में कहा कि आज ही घोषणा पत्र जारी हुई है और उसमें वो सारी बातें जो हमारी शहरी क्षेत्र के लिये आवश्यक है वो सब कुछ समाहित किया गया है। जाने क्या करती थी पिछली कांगे्रस की सरकार पैसे का ही रोना रोती थी वह सरकार। ओपी चैधरी वित्त मंत्री हैं और पैसे का ऐसा प्रबंध हैं, विकास के काम दिखते हैं, जनहित के काम भी दिखते हैं व्यक्तिगत लाभ के भी काम दिखते हैं, सब कुछ स्पष्ट दिखता है। पिछली सरकार के द्वारा भाजपा पर कुछ मामले दर्ज होनें के संबंध में उन्होंने कहा कि रायगढ़ के लिये विशेष कर 9 प्रकरण दर्ज किये गए थे जिसमें दो उसमें वापस हो गए हैं। 7 प्रकरण मेरे सूची में है, वो भी वापस हो जाएंगे। वो सारे प्रकरण समूचे प्रदेश में पिछली बार कांगे्रस की सरकार ने पांच सालों में 62 प्रकरण वापस किये थे। अभी हम 101 प्रकरण वापस कर चुके हैं और आने वाले समय और भी प्रकरणों को वापस किया जाएगा। विगत सरकार ने जनता की आवाज कुचलने के लिये जिस तरीके से प्रकरण बनाये ोि वो सब वापस होगें। प्रदेशा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का संकल्प बड़ा है, विष्णुदेव साय का मार्गदर्शन बडा है, हम सब मिलकर काम कर रहे हैं और मै स्पष्टता के साथ कहना चाहता हूं कि जिस रणनीति के साथ काम चल रहा है अद्वितीय है, अभूतपूर्व है कभी ऐसा नही हुआ। सभी बिंदुओं पर काम हो रहा है। आने वाले समय में बस्तर में पूर्ण शांति होगी। दीपक बैज के आरोप के संबंध में उन्होंने कहा कि ये हारने लगेगे तो ईवीएम की बात करने लगेंगे और जीत जाते हैं तो उसी ईवीएम से तो नया कपड़ा पहनकर जाकर शपथ लेते हैं। वो हारने वाले है तो ऐसा आरोप लगा रहे हैं। विष्णुदेव साय की सरकार ने जिस तेजी के साथ कााम किया है पूरे प्रदेश की जनता साथ देगी। किसी को डराने धमकाने की आवश्यकता ही नही है। मंत्री मंडल के विस्तार नही होनें के आरोप में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ऐसा कह सकते हैं तो मै उनसे पूछूंगा प्रधानमंत्री आवास का क्या हुआ, रायगढ़ की उन्नती का क्या हुआ, पूरे नगरीय निकाय के उन्नती का क्या हुआ, ग्रामीण क्षेत्र में कैसे विकास कार्य बंद है, ये सब कुछ हम उनसे पूछ सकते हैं। उनको तो मैनेजमेंट करना ही नही आता था, उनका मैनेजमेंट आता था शराब का घोटाला कैसे किया जाये, कैसे नई प्रक्रिया अपनाई जाये, कोयले का घोटाला कैसे किया जाये।
80
