2 बाइक की टक्कर में 2 की मौत, 1 घायल, मौके पर पहुँची पुलिस, घायलों को बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया अस्पताल

by Kakajee News

जगदलपुर. बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम तिरथुम के पास मंगलवार की देर शाम को 2 बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, इस हादसे में जहाँ 2 की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया,
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जगदलपुर से एक बाइक जिसमें 2 लोग अमित देवनाथ व उसका मित्र थे, वही दूसरी बाइक में एक अकेला युवक बास्तानार की ओर से आ रहा था, वही अचानक से दोनों वाहन चालकों को रोशनी के चलते वाहन दिखाई नही दिया, जिसके बाद आमने सामने टक्कर हो गई, इस घटना में किरंदुल निवासी अमित देवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, वही पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया, इस घटना में सामने वाहन चालक मिलिंद कुमार ने भी दम तोड़ दिया, घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतकों के शव को मेकाज के पीएम घर मे रखवा दिया गया है, घटना के बाद किरंदुल से परिजन जगदलपुर के लिए निकल गए, जो देर रात तक हॉस्पिटल पहुँच जाने की बात कही गई,
किरंदुल निवासी अमित देवनाथ अपने घर का इकलौता बेटा था, अमित महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, जबकि अभी कुछ दिनों की छुट्टी होने के कारण अपने घर किरंदुल आया हुआ था, बेटे की मौत की खबर का पता चलते ही परिजनों में मातम छा गया, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, वही अमित के पिता एनएमडीसी में कार्य करते है,
परिजनों ने बताया कि अमित के पास केटीएम बाइक थी, जिसे लेकर आज सुबह जगदलपुर टायर बदलवाने के लिए आया हुआ था, काम पूरा होने के बाद वापस घर जाने के दौरान तिरथुम के पास हादसा हुआ, जिसमें अमित की मौत हो गई,

Related Posts

Leave a Comment