कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग एसएस प्लाजा के पास लूट की घटना सामने आई जहां बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से दो बाइक सवार लोगों ने लूट की घटना का अंजाम दिया है लूट की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र गायत्री नगर छठ घाट निवासी 58 वर्षीय अपिकर केरकेटा परिवार के साथ निवास करता है। मंगलवार की दोपहर अपने वैन वाहन में सवार होकर एसएस प्लाजा स्थित बैंक गया हुआ था। बैंक से 90 हजार निकाल कर वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और बैग से भरे पैसे को हाथ से लूट कर फरार हो गए।
अपिकर केरकेटा ने बताया कि लूट की घटना के दौरान उसने लोगों को आवाज भी लगे लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की समय रहते अगर कोई लुटेरों का पीछा करती या फिर पकड़ने का प्रयास करते तो साथ वह पकड़े जाते।
बताया जा रहा है कि लुटेरे पहले से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और रेकी करने के बाद उसने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपिकर केरकेटा ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है और स्कूल में खुद का वैन चलाता है। उसने जमीन खरीदने के लिए कुछ पैसों की कमी पड़ी थी जिसे निकालने बैंक गया हुआ था।
पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की इसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगले गए जिसमें साप तौर पर लूट की सारी वारदात कैद है।
कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है वहीं जिले के थाना चौकियों को भी घटना की जानकारी दे दी।
95
