रायपुर । कोरोना के बाद अब प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है | प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 11 मरीजों की पुष्टि हुई है | जिसमे 5 मरीज सर रायपुर के है | हालांकि स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट मोड़ में है और तत्काल अधिकारियों की बैठक बुलाई है | स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं । सभी जिलों को इसके लिए अलर्ट भी किया गया है ।
रायपुर सीएमएचओ डॉ मीरा बघेल के मुताबिक स्वाइन फ्लू के केस सामने आए हैं | प्रदेश में 11 मरीज मिले है , 5 केस रायपुर से सामने आए हैं | इनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है | फिलहाल सभी सर्दी, खासी ,दर्द है ,सिर्फ एक व्यक्ति हैं जिन्हें अस्थमा की बीमारी है | उनमें से एक मरीज ठीक भी हो गए हैं | उन्होंने बताया कि हम कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी कर रहे हैं |
हालांकि कांटेक्ट ट्रेसिंग से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है | हमारे पास दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ,जो संपर्क में आए व्यक्ति हैं उन्हें भी हम दवाई दे रहे हैं | लोगों को सावधानी बरतनी होगी | उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए वे जिस तरह से हमने कोरोनावायरस की है उसी प्रकार की सावधानी बरतनी |
इधर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों को कोरोना ,स्वाइन फ्लू के साथ ही बारिश के मौसम में होने वाले विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है ।
