नक्सलियों ने 2 गांव के 8 परिवारों को दी जान से मारने की धमकी, गाँव से किया बेदखल, पीड़ितों ने थाने में दी शिकायत

by Kakajee News

 

जगदलपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी सीमा में बसे तुषवाल गाँव मे रहने वाले 2 गाँव के 8 परिवारों को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाँव से बेदखल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित परिवारों ने मामले की शिकायत दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना में दर्ज कराया है, जहाँ पुलिस मामले की जांच कर रही है,
बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे बारसूर थाना क्षेत्र के तुषवाल पंचायत के दो गांव के आठ परिवारों को नक्सलियों ने जान से मारने का धमकी देकर गांव से किया बेदखल कर दिया है, ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले तुषवाल पंचायत के तोड़मा और कोहकाबेड़ा गांव के आठ परिवार को नक्सलियों ने गांव छोड़ने का फरमान जारी किया, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के शरहद में बसे तुषवाल पंचायत के सभी पीड़ित परिवार बताए जा रहे है, नक्सलियों के इस फरमान के बाद से इन सभी परिवार के लोगों में दहशत देखा जा रहा है, पीड़ित परिवार गांव छोड़कर निकले पड़े है और अब बस्तर ज़िले के किलेपाल,वाहनपुर गांव में पनाह लेने पहुँच रहे हैं, नक्सलियों ने इस पीड़ित परिवारों के ऊपर पुलिस मुखबिर करने और थुलथुली मुठभेड़ का आरोप लगाकर तीन दिन पहले गांव में नक्सलियों ने जनअदालत लगाया था, जहाँ नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन के करीब 50 की संख्या में नक्सली गाँव मे पहुँच इन परिवारों को धमकाते हुए गाँव से बेदखल करने की बात कही है, इन पीड़ितों ने बारसूर थाना में जाकर मामला दर्ज कराया है, जहाँ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है,

Related Posts

Leave a Comment