पीडीएस का चावल लेकर जा रहा ट्रेक्टर पलटा, 4 की मौत, 11 घायल,  घायलों का चल रहा अस्पताल में उपचार

by Kakajee News

जगदलपुर. नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बुधवार को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पीडीएस का चावल लेकर गांव जा रही थी कि अचानक से ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया,
मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि 5 मार्च के करीब 8 से 10 बजे रात्रि में ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास एक ट्रैक्टर वाहन जिसमें 16 ग्रामीण जिसमे महिला/पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे, ग्राम ओरछा से पीडीएस का चावल ( राशन) लेकर ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार के ग्रामीण बैठे कर घर जा रहे थे, कि अचानक से नाला के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिसमे 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई एवं 5 महिला,6 पुरुष एवं 1 बच्ची घायल हो गई, जिनको रेस्क्यू कर 3 डेडबॉडी और 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, घायलों का ईलाज जारी है, 2 गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर भेजा गया है, बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है, वही मृतकों में घसिया 40 वर्ष, फूलमती 35 वर्ष, लच्छनदई की मौत हो गई है, जबकि मंगरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है,

Related Posts

Leave a Comment