ठग को बैंक खाता किराए में देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज

by Kakajee News

बेमेतरा। बेमेतरा पुलिस टीम ने साइबर ठगी के लिए किराए पर खाता देने वाले 28 खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि इनके खातों से साइबर ठगी की 5 लाख 4 हजार रुपए से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। साइबर टीम को जांच के दौरान म्यूल खातों से ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही साइबर ठगी के राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल अकांउट जांच पर पाया गया कि कुल 28 बैंक खाताधारक द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर राशि को अपने बैंक खातों में प्राप्त कर म्यूल अकांउट के रूप में उपयोग कर अलग-अलग खातें में करीब 5 लाख 4 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर राशि का उपयोग करने, संवर्धन करना पाया गया है। ऐसे 28खाता धारक के खिलाफ अलग-अलग 4 अपराध दर्ज कर धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर फ्राड से बचने के लिए बेमेतरा पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि बैंक खाता खोलते समय पूरी सतर्कता बरतें, किसी दलाल या अज्ञात व्यक्ति पर निर्भर न रहें व लालच में आकर अपना बैंक खाता किराए पर न दें। यादि आपके खाते में अचानक पैसा आता है और वह पैसा कहा से आया, इसकी जानकारी आपको नहीं है जो पैसा आपके खाते में आया है वह आपका नहीं है तो तत्काल अपने बैंक खाता शाखा में संपर्क कर जानकारी दें व भविष्य में आने वाली समस्या से बचें।

Related Posts

Leave a Comment