जंगल में अज्ञात शख्स की मिली सड़ी गली लाश, आसपास इलाके में सनसनी, पुलिस ने कहा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

by Kakajee News

रायगढ़। जंगल में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सप्ताह भर पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधीगढ़ इलाके के जंगल में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक की नग्न अवस्था में करीब सप्ताह भर सड़ी गली लाश मिली है। मृतक युवक के शव को जंगल में विचरण करने वाले जंगली जानवरो ने काफी नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
जंगल में लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहंुची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त के लिये आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है। साथ ही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Posts

Leave a Comment