एक हफ्ते बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी, आपसी विवाद के चलते की थी हत्या

by Kakajee News

बेमेतरा। आज शनिवार को बेमेतरा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोंगियाकला का है। परपोड़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक डीएल सोना ने बताया कि 14 मार्च को मृतक कुलेश्वर साहू सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। 18 मार्च को कुलेश्वर साहू का शव ग्राम कोंगियाकला के गेंहू खेत मे संदिग्ध मृत हालत में मिली। शव का सीएचसी साजा से पीएम कराया गया।
शार्ट पीएम रिपोर्ट से मृतक कुलेश्वर साहू का किसी धारदार नुकीले औजार से उसके गला मे मारकर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान घटना स्थल के पास के खेत मे चना कटाई का काम कर रहे खेलन उर्फ घसिया साहू निवासी ग्राम कोंगियाकला थाना परपोड़ी से पूछताछ की गई।
पूछताछ में पता चला कि 17 मार्च 2025 को करीबन 10 बजे खेत में इसका रिश्तेदार कुलेश्वर साहू मौजूद थे। मृतक से पूछने पर घर से परिवारिक विवाद होने से 14 मार्च को घर से बिना बताए आना बताया। इसके बाद कुलेश्वर साहू को खाना खाने के लिए घर चलने पर कुलेश्वर साहू ने इंकार कर धक्का दे दिया। इस बीच कुलेश्वर साहू के साथ धक्का मुक्की कर अपने हाथ में रखे लोहे के हसिया से उसके गर्दन में मारकर हत्या कर दिया। प्रकरण में आरोपी खेलन ऊर्फ घसिया साहू पिता कलीराम साहू उम्र 51 साल निवासी कोंगियाकला को आज शनिवार 22 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

Related Posts

Leave a Comment