सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर किया दुष्कर्म आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

by Kakajee News

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती कर जान पहचान बनाई फिर सादी करने का वादा कर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी देवेश कुमार खरे को ग्राम हिर्री से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल, आरोपी देवेश कुमार खरे, निवासी ग्राम हीर्री, पामगढ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद लगातार मोबाइल पर बातचीत कर नजदीकियां बढ़ाई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक शोषण किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जैसे ही पीड़िता ने शादी की बात की,आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर चांपा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Posts

Leave a Comment