घर पीछे बाड़ी में महिला की सन्दिग्ध हालत में लाश मिली, हत्या की आशंका, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड मौके पर, रहती थी महिला

by Kakajee News

कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे बाड़ी में उसकी लाश पाई गई है। जहां ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है जहां आगे की जांच कार्यवाही जारी है।
बताया जा रहा है मृतिका का नाम लता बाई है जो एतमानगर डूमरमुडा निवासी बताया जा रहा है।मृतिका लता कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान पर अकेले रहती थी जहां मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रही थी।मृतिका किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर निर्माणधिन मकान में मजदूरी का काम कर रही थी।
सोमवार की सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे तब लोगों की नजर उसे पर पड़ी पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे खुले हुए मिले वहीं घर के चौखट और घटनास्थल के पास ईंट में खून के निशान पाये गए है। इन सबसे मामला और भी संबंधित लग रहा है।
फिलहाल कटघोरा पुलिस आगे के जांच कार्यवाही जुट गई है और पहचान करवाई करने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है जहां बयान दर्ज कर आगे के कार्रवाई की जाएगी उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई होगी यह भी जांच का विषय है।

Related Posts

Leave a Comment