कुछ घंटे में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्यों माना जाता है अशुभ

by Kakajee News

कुछ ही घंटों में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यहां पढ़ें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर का प्रभाव व्यावसायिक जीवन में अधिक होगा। शनि का मीन राशि में गोचर आपको आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। सूर्य ग्रहण के कारण आपको अपने परिवार और रिश्तों के बारे में पुनः सोचने की आवश्यकता हो सकती है। इस समय में धैर्य और संयम बनाए रखें।
सूर्य ग्रहण के दिन 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ मौजूद रहकर दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। शनि करीब ढाई वर्षों बाद कुंभ राशि से मीन राशि में आ रहे हैं जहां यह आने वाला ढाई वर्षो तक इसी राशि में होंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से पहले राहु और शुक्र पहले से ही मीन राशि में गोचरस्थ हैं। सूर्य और बुध मीन राशि में पहले से भ्रमण कर रहे हैं। चंद्रमा भी इस दिन मीन राशि में प्रवेश होंगे।
धनु राशि के लिए यह समय शांति और आत्म-निर्भरता का रहेगा। शनि के मीन राशि में गोचर से आपकी व्यक्तिगत जीवन में नई दिशा मिलेगी, और सूर्य ग्रहण आपको आत्म-विश्लेषण करने के लिए प्रेरित करेगा। यह समय आपके लिए आत्ममूल्यांकन और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का रहेगा।
सूर्य ग्रहण को हिन्दू धर्म के वेदों में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के रूप में वर्णित किया गया है। ऋग्वेद में सूर्य ग्रहण को असुर स्वरभानु से जोड़ा गया है, जिसे भगवान विष्णु ने चक्र से अलग किया। अथर्ववेद में ग्रहण के समय सुरक्षा उपायों और मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिसमें महामृत्युंजय मंत्र प्रमुख है। महाभारत में सूर्य और चंद्र ग्रहण को कौरव और पांडवों के युद्ध से पहले अशुभ संकेत माना गया। वेदों में सूर्य ग्रहण के दौरान किए जाने वाले उपायों में ऋषि अत्रि द्वारा बताए गए मंत्रों का जाप शामिल है।
सूर्य ग्रहण के समय इन मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और करियर में सफलता हासिल होती है। यदि ये मंत्र केवल ग्रहण के समय ही नहीं, बल्कि प्रत्येक रविवार को भी जाप किए जाएं, तो शुभ परिणाम और अधिक प्रभावी होते हैं।

Related Posts

Leave a Comment