जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोमवार को 3 बड़ी घटनाएं हुई, जहाँ 5 लोगों की मौत होने के साथ ही 2 लोग घायल हो गए, इस घटना के बाद पुलिस ने शवों को पीएम के लिए कोंडागाँव जिला अस्पताल ले जाया गया, वही इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वही पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दिया,
कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पहली घटना दहीकोगा के पास हुआ था, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में लेते हुए उसे अपने साथ घसीट कर ले गया, जहाँ 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 1 पुरुष व 2 महिलाएं थी,
वही दूसरी घटना दूधगांव के पास हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार चालक कोंडागाँव से बनियागांव की ओर जा रहा था कि अचानक से वाहन से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद कार पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई,
वही तीसरी घटना बफना के पास हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक सवार को ठोकर मार दिया, जहाँ 1 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है,
129
