बलरामपुर। रामानुजगंज ग्राम पुरुषोत्तमपुर में बीते मध्य रात्रि हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जहां इलाज के दौरान सुबह 3 बजे के करीब मृत्यु हो गई। वन विभाग के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 25000 स्वजनों को प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह पिता राम प्रसाद उम्र 48 वर्ष अपने घर में सोए थे। इसी दौरान रात्रि 1 बजे के करीब घर के बगल में खेत में मक्के की फसल से आवाज आने लगी तो वे भैंस समझ कर उठ गय एवम भगाने का प्रयास करने लगे इस दौरान हाथी के चपेट में आ गया हाथी ने शुड से उठाकर पटक दिया जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए एवं हाथी जंगल की ओर चल गया जिसके बाद वन विभाग का अमला एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सुरेश सिंह को 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु आज सुबह 3 बजे करीब हो गई। एसडीओ वन संतोष पांडे ने बताया कि कल नर हाथी छतवा बीट में देखा गया था। जिसके बाद से ही आसपास के गांव में मुनादी कराई गई थी हाथी कन्हर नदी पार कर झारखंड चला गया था बीती रात पुरुषोत्तमपुर में इसी नर हाथी के चपेट आने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर तत्काल वन अमला मौके पर पहुंच घायल को सौ बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि स्वजनों को प्रदान की गई।
55
