बालोद। बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल के लिए एक युवक की हत्या हो गई, शादी समारोह के बीच यह हत्या हुई है मामला ग्राम चिचबोड़ का बताया जा रहा है जहां राजनांदगांव से बारात आई थी उन लड़कों ने एक युवक की हत्या की है मृतक का नाम रामप्रसाद बताया जा रहा है जो बिलासपुर का रहने वाला है पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉडम के लिए भेजा गया है वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जब हमने गांव की कुछ लोगों से बात की तो बताया गया कि मोबाइल और 500 रुपए के विवाद को लेकर यह हत्या हुई है, मृतक दुल्हन का भाई है जो साथ में काम करते थे नाचते वक्त एक बाराती का मोबाइल गिर गया था जहां यह मोबाइल उसे युवक को मिला था जिसकी हत्या कर दी गई और दोनों तरफ से मोबाइल को मांगने को लेकर सामान्य विभाग हुआ था नेट की युवक को ₹500 भी दे दिया गया था लेकिन लड़ाई कुछ इस कदर बढ़ती गई थी युवक की हत्या ही कर दी गई। चाकू और सर पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
गुण्डरदेही क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश बागडे ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है जिसे शव को पंचनामा के पश्चात पोस्टमॉडम के लिए सौंप दिया गया है लड़के उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है परिजनों को सूचना दिया गया है पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है शाम तक पूरी जानकारी दे पाएंगे अभी जांच कर रहे हैं।
86
