तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रेक्टर में जा टकराया हुई मौत, घटना के बाद पहुँची पुलिस टीम ने घायल को ले गए थे अस्पताल

by Kakajee News

जगदलपुर. बस्तर जिले के सोनपुर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर आ पहुँची, जहाँ घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,
बताया जा रहा है कि करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में डायल 112 की टीम को एक युवक ने फोन पर सूचना दिया कि करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की घायल होने की जानकारी दिया गया, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फोन पर सूचना देने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि एक युवक अपनी तेज रफ्तार बाइक में सवार होकर बकावंड की तरफ से आ रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक वहां खड़े एक ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली से टकरा गई, जिसकी वजह से बाइक में सवार युवक के सिर में गम्भीर चोट लग गई, गम्भीर चोट लगने के कारण युवक के सिर से खून निकल रहा था. इसके बाद डायल 112 की टीम ने इस घटना की सूचना करपावंड पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस की मदद से डायल 112 की टीम ने घायल युवक को बेहतर ईलाज के लिए बकावंड अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जांच करते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम कपिल बघेल निवासी शिमोड़ा बताया गया है. घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

Related Posts

Leave a Comment