डीपीएस स्कूल के छात्र चिराग कुमार ने 10वीं में 98.6% अंक प्राप्त कर बनाया पहना स्थान

by Kakajee News

डीपीएस स्कूल रायगढ़ के छात्र चिराग कुमार ने 10वीं में 98.6% अंक प्राप्त कर रायगढ़ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। चिराग ने गणित में पूरे 100 अंक और विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए हैं। वे रायगढ़ के जाने-माने मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ डी प्रशांत कुमार और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ स्निग्धा दाश के पुत्र हैं। चिराग शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। अपने माता-पिता और सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप उन्होंने अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी बहन भी डीपीएस स्कूल रायगढ़ की छात्रा रही है, जो वर्तमान में हैदराबाद में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। चिराग जेईई एडवांस परीक्षा पास कर किसी शीर्ष आईआईटी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं तथा उनकी प्रोग्रामिंग में गहरी रुचि है। चिराग की इस सफलता पर उनके माता-पिता, दोस्त सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Posts

Leave a Comment