पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए राख लेकर आईं ट्रक को बैक करते समय सो रहे मजदूर हलियापुर निवासी राधेश्याम पाल के पुत्र राम प्रकाश चपेट में आ गए। वहीं दबकर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे मजदूर हलियापुर निवासी जगजीवन पुत्र जग प्रसाद का हाथ ट्रक के चक्के के नीचे पहिए में फंस कर बुरी फैक्चर हो गया।सूूचना पर पहुंचे हलियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान के सहयोग से घायल को अस्पताल भेजवाया गया। दूसरी ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले इसी स्थान के पास बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज पुल पर से गिरने के कारण एक बिहार के मजदूर की जान गई थी। बीती रात समय लगभग 12:30 बजे हलियापुर मे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए राख लेकर आई ट्रक की चपेट में आने से पुन: मजदूर ने अपनी जान गंवाई.पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लापरवाही की वजह से आए दिन असंगठित श्रम विभाग से बगैर पंजीकृत गरीब मजदूर अपनी जवान गंवाते रहते हैं। ठेकेदारों की ओर से मजदूरों का कोई सुरक्षा मानकों का इंतजाम नहीं है। इसके चलते आए दिन मजदूर अचानक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
246
previous post
