रायगढ़। दोस्त रास्ता भटक गए थे और इस दौरान एक गली में जब वे पहुंचे तो चार लोगों ने उनको बंधक बनाया और बेदम पिटाई करते हुए एक दोस्त को छोडते हुए कहा कि जा अपने दोस्त को साथ में लेकर जाने के लिये पहले पैसा लेकर तब इसको छोडेंगें और तेरे को इसलिये छोड रहे कि अगर पैसे का इंतजाम नही हुआ तो यह जिंदा नही मिलेगा। पूरा मामला भले की फिल्मी लगता है लेकिन हकीकत में दो दोस्तों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ और अब मामला जूटमिल थाने तक पहुंच गया है जिसमें आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है तथा अपहरण कर्ताओं से नाबालिग को छुडा लिया गया है और आगे जांच जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जुटमिल थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए यशवंत बैरागी पिता त्रिनाथ बैरागी 21 साल ने बताया की कल दोपहर 3 बजे वह अपने एक साथी जीत कुमार सिदार के साथ लेबर कालोनी में रहने वाले अपने एक अन्य साथी अंकुल के घर जा रहे थे। इस बीच जूटमिल दुर्गा चौक के पास रास्ता भटक कर दोनों एक गली में पहुंच गए, जहाँ 3/4 लड़को ने बाइक सावर दोनों लड़को का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसो की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया।
पीड़ित यशवंत बैरागी ने बताया की चारो लड़के बाइक लूटकर उसके साथी जीत कुमार का अपहरण करके ले जाते समय बोले की पैसा दोगे तो तुम्हारा दोस्त मिलेगा, जिसके बाद एक दोस्त अंकुल को पुरे मामले से अवगत कराते हुए जब वे जीत सिदार को ढूंढते निकले तों जीत उन्हें ट्रांसपोर्टनगर रोड के पास मिला।
जीत ने अपने दोस्तों को बताया की चारो लड़के उसे बाइक में जबरदस्ती बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसका हाथ, पैर बांध कर बेल्ट निकालकर उससे मारपीट करते फोन पे का नंबर और पासवर्ड पूछकर 21 हज़ार रूपये ट्रांसफर कर उसे वहीं छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए। जीत सिदार बताया कि मारपीट करने के दौरान उन लोग एक दूसरे का समीर और मनीष के नाम से बुला रहे थे।
बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 126 (2),119 (1),309 (6), 140 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चारो आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
259
