फेरी वाले ने बैंक अफसर को फोन कर बुलाया, हाथ पर रख दिया नोटों से भरा बटुआ, जानें पूरा मामला

by Kakajee News

यूपी के बरेली में पंजाब नेशनल बैंक के अफसर का नोटों से भरा बटुआ बरेली में खो गया, जो किसी फेरी वाले को मिला। फेरी वाले ने ऑफीसर के विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर पर सम्पर्क किया। वह उस फेरी वाले के पास पहुंचे। उस अजनबी ने उनके हाथ पर नोटों से भरा बटुआ रखा। यह देखकर बैंक अफसर दंग रह गए। जैसे ही बैंक अफसर ने फेरी वाले को इनाम के तौर पर कुछ देने का प्रयास किया तो उसकी आंखों से आंसू छलक उठे। वह फेरी वाले ने एक ही बात कही, मैं मेहनत की खाता हूं। ईमानदार हूं। इतना कहकर भीड़ में कहीं चला गया।
पंजाब नेशनल बैंक मढ़ीनाथ शाखा का लखनऊ से आडिट करने मनीष आए। ऑडिट के बाद मनीष शाम 6:15 बजे बैंक से अपने होटल की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी जेब से बटुआ गिर गया। उस बटुआ में 12,000 रुपए, आधार कार्ड, एटीएम, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी कागजात थे। थोड़ी दूर जाते ही उन्हें एहसास हुआ जैकेट में बटुवा नहीं है। वापस बैंक गए। सीसीटीवी की सारी फुटेज बाहर पार्किंग आदि की देखी।
मनीष जब वापस जाने लगे तभी एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, बटुआ मेरे पास है। सिटी सब्जी मंडी आओ। मनीष तुरंत सिटी सब्जी मंडी पहुंचे। ब्राउन कलर स्वेटर वाले युवक ने उनके हाथ में बटुआ रख दिया। कहा, यही है। जैसा मिला था, वैसा ही है। देखो आपका सारा सामान है। खोया बटुआ देखकर ऑडिट अफसर मनीष के चेहरे पर खुशी झलक उठी। जैसे ही मनीष ने बतौर ईनाम देने को कुछ रुपए निकाले, तभी फेरी वाला बोला, यह मत करना। मेहनत की खाता हूं। इतना कहकर कहीं चला गया।

Related Posts

Leave a Comment