कपड़ा दुकान में लगी बीती रात लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू, समय रहते आग पर पाया काबू, दुकान में ऊपर से 3 से 4 परिवार

by Kakajee News

जगदलपुर. शहर के पुराना नरेंद्र टाकीज के सामने स्थित एक कपड़ा दुकान में बीती रात अचानक से आग लग गई, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ पहुँची, जहाँ समय रहते आग पर काबू पाया गया, इस दौरान दुकान के ऊपर 3 से 4 परिवार भी निवास कर रहा था, जिसे समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया,
बता दे कि पुराना नरेंद्र टाकीज सुभाष वार्ड में रहने वाले मिश्रीलाल मोतीलाल जैन के निवास के नीचे स्थित कपड़ा दुकान में अचानक से देर रात आग लग गई, आग देखते ही देखते फैलने लगी, आसपास के लोगों के साथ ही घर के लोग भी जाग गए, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया, वही दुकान के ऊपर घर के 3 से 4 परिवार भी आग की वजह से ऊपर ही फस गया था, आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ आग को बुझाने के साथ ही आग की वजह से फसे सभी परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वही इस घटना के बाद से कितने का नुकसान हुआ इसकी अबतक जानकारी नही मिली है, वही आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है,

Related Posts

Leave a Comment