सुकमा- देर रात सुकमा जिला मुख्यालय में संयुक्त कार्यालय परिसर में लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को चोरी करने के उद्देश्य से तोड़फोड़ की घटना सामने आई हालांकि चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में नाकाम रहा और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक सुकमा की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त । गिरफ्तार आरोपी जिला सुकमा के थाना कुकानार क्षेत्र का निवासी है । गिरफ्तार आरोपी रुपए के लालच में एटीएम तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया । पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण द्वारा सूचना मिलती ही रात्रि को एडिशनल एसपी, एसडीओपी सुकमा एवं थाना प्रभारी को वारदात कर रहे आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था ।
पुलिस ने दिखाई सक्रियता चोरी से पहले पहुंची
पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 02ः30 बजे जरिये सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन को कोई अज्ञात व्यक्ति तोड़फोड़ कर चोरी कर रहा है, की सूचना पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिस पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सुकमा परमेष्वर तिलकवार एवं थाना प्रभारी सुकमा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा तत्काल पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कलेक्ट्रेट परिसर में घेरा बंदी किया गया, जिसमें एक लड़का कुल्हाड़ी से एटीएम मशीन को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम देवेंद्र उर्फ धर्मेंद्र यादव पिता देवनाथ यादव उम्र 20 वर्ष निवासी सूर्रेपाल थाना कुकानार जिला सुकमा का होना बताया। आरोपी को हिरासत में लेकर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक गौरव मिंज की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 47/25 धारा -324(5). 331(4).305/62 ठछै का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना सुकमा के उ.नि. कंवर, स.उ.नि. रामकुमार पटेल, प्रधान आरक्षक सोडी एड़मा, शिशुपाल उसेण्डी,आरक्षक विनोद गोड,रमेश कुंजाम, मधुकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
