तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत, नो एंट्री में घुसा था ट्रक चालक, मौके से बाद से हुआ फरार

by Kakajee News

 

जगदलपुर. कोंडागांव जिले के राम मंदिर तालाब के पास शनिवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद जहाँ ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वही आसपास के लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुँची, वही शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को एक ट्रक नो एंट्री मे जा घुसा, वही तेज स्कूटी सवार युवक मोहित सोनी जो राम मंदिर तालाब के पास धार्मिक सामानों को बेचने का काम करता था, उसे तेज रफ्तार बेकाबू घुसे ट्रक ने अपने चपेट में लेते हुए युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, बताया जा रहा है कि रिटनिंग वाल टूटने के चलते इस मार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन शनिवार की शाम को जैसे ही किसी ने यहाँ लगे बेरीकेटिंग को हटाया, उसी शाम सड़क पर यह हादसा घटित हो गया, आसपास के दुकानदारों से लेकर निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में नो एंट्री मालवाहक वाहन को ले जाने से मना किया गया है, लेकिन नो एंट्री में ट्रक का आना और उसके बाद इस तरह की घटना का होना जिम्मेदार अधिकारियो पर सवाल खड़े कर रहा है,

Related Posts

Leave a Comment