छोटे जुआरियों पर कार्रवाई, बड़े फड़ पर मेहरबानी? सोनबरसा जंगल और खैरताल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर सवालिया निशान

by Kakajee News

 

भाटापारा । जिले में जुआरियों के खिलाफ चल रही पुलिसिया कार्रवाई के बीच एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या पुलिस की नजर केवल छोटे जुआरियों तक ही सीमित है? वहीं, सोनबरसा जंगल और ग्राम खैरताल जैसे इलाकों में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर कार्रवाई न होना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।

सूत्रों की मानें तो, सोनबरसा जंगल और ग्राम खैरताल में प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है, जिसमें बड़े रसूखदार लोग शामिल हैं। बावन पत्ती जैसे बड़े खेलों में खुलेआम पैसों का दांव चलता है, मगर इन पर पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई अब तक सामने नहीं आई है। वहीं, “खाना पूर्ति” के नाम पर छोटे-मोटे जुआरियों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में, दिनांक 17.07.2025 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने ग्राम खोखली-सेमरिया के मध्य रोड किनारे मैदान में जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

जप्ती सामग्री में
नकद 4600
52 पत्ती ताश
शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व विवरण
1. प्रहलाद यदू (उम्र 27 वर्ष) – ग्राम सेमरिया
2. धनराज हबलानी (उम्र 52 वर्ष) – माता देवालय वार्ड, भाटापारा शहर
3. अमित जांगड़े (उम्र 35 वर्ष) – ग्राम खोखली
4. देवराज यदू (उम्र 23 वर्ष) – ग्राम सेमरिया
5. आनंद यादव (उम्र 22 वर्ष) – ग्राम खोखली
6. सतीश साहू (उम्र 20 वर्ष) – ग्राम धौराभाठा
7. नासिर खान (उम्र 34 वर्ष) – संत माता कर्मा वार्ड, भाटापारा शहर

 

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश में संचालित समाधान सेल आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर रहा है। 94792 20392 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप कर नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दे सकते हैं।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब छोटे जुआरियों पर सख्ती बरती जा रही है, तो सोनबरसा जंगल और खैरताल जैसे बड़े फड़ों पर पुलिस की खामोशी क्यों? क्या इन रसूखदारों पर कोई कार्रवाई होगी या कार्रवाई केवल “छोटों तक” ही सीमित रहेगी?

Related Posts

Leave a Comment