घर मे सो रहे ग्रामीण को साँप ने डसा, ग्रामीण के किया 2 टुकड़े, डायल 112 की टीम ने पीड़ित को पहुँचाया अस्पताल तक

by Kakajee News

 

जगदलपुर, परपा थाना से लगे देउरगाव में एक ग्रामीण को सोने के दौरान एक करैत साँप ने पैर में डस लिया, घटना के बाद ग्रामीण ने गुस्से में आकर साँप के 2 टुकड़े कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी, जहाँ उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लक्खू बघेल के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह परिवार के लोग सभी खेत मे काम करने के लिए चले गए, जहाँ लक्खू घर मे अकेला सोया हुआ था, सोने के दौरान अचानक एक करैत साँप ने लक्खू के पैर में ड़स लिया, साँप को देख ग्रामीण ने अपने पास रखे लकड़ी से साँप को मारकर 2 टुकड़े कर घर मे ही सो गया, जब परिजन खेत से लौटे तो देखा कि लक्खू जमीन में सोया हुआ था, परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, साथ ही मारे गए साँप को भी दिखाया, जहाँ परिजनों ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दिया गया, जहाँ आरक्षक कैलाश ठाकुर व चालक चेतन ठाकुर मौके पर पहुँच घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया,

Related Posts

Leave a Comment