कोरबा। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ब्रेकअप गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे युवक के साथ देखकर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक और लड़की दोनों घायल हो गए। घटना टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड में हुई, जब 22 वर्षीय सूरज नगेसिया अपने लड़की दोस्त के साथ बस से उतरा था, तभी उसका पूर्व प्रेमी मनोज सारथी ने उस पर हमला कर दिया।
23 वर्षीय मनोज सारथी ने सूरज नगेसिया और उसकी लड़की दोस्त को साथ देखकर हमला किया, क्योंकि वह अभी भी सूरज को अपने प्यार में देखना चाहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों की माने तो 21वर्षीय लड़की कापू थाना इलाके की रहने वाली है और वो सूरज नागेसिया के साथ शाम 4 बजे लगभग यात्री बस से दोनों एक साथ उतरे ही है तभी इस दौरान सामने से मनोज सारथी आ गया उसे देख दोनो हैरान हो।गए और बिना कुछ बात की यही सीधे ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया वहीं लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है युवक के शरीर पर कई चोट लगे हैं वही बीच बचाव करते समय युवती को भी चोंटे आई हैं।
युवक खून से लहूलुहान हो गया युवती का भी उंगली कट गया। स्थानी लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया है वही घटनाक्रम की जानकारी मिली है कि सूरज नगेसिया जिस युवती के साथ घूम वो मनोज सारथी की गर्लफ्रेंड थी और उसके साथ घूमते देखा उसने गुस्से में हमला कर दिया फिलहाल इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया है ताकि घटना से जुड़े सबूत इकट्ठे किए जा सकें।
ऐसे मामलों में अक्सर देखा जाता है कि प्रेमी अपनी पूर्व प्रेमिका पर अधिकार समझता है और उसके दूसरे के साथ संबंध बनाने पर हिंसक हो जाता है। यह घटना भी इसी तरह की है, जहां मनोज सारथी ने अपने प्रेम संबंध के टूटने को स्वीकार नहीं किया और हिंसक कदम उठा लिया।
