नुवाखाई स्थानीय अवकाश घोषित :- ओपी चौधरी

by Kakajee News

रायगढ़:- नई फसल को लेकर छत्तीशगढ़ में नुवा खाई त्यौहार को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ में भी स्थानीय लोगों की माँग पर नुवाखाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। नुआखाई को प्रमुख वार्षिक कृषि पर्व बताते हुए कहा नई फसल, खासकर धान की कटाई के स्वागत में यह त्यौहार मनाया जाता है।. यह गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद भाद्रपद महीने की पंचमी को पड़ने वाले नुवा खाई त्योहार का अर्थ ही “नई फसल का भोजन” है,आज के दिन किसान देवी-देवताओं को नई उपज अर्पित करते हैं और फिर परिवार व समुदाय के साथ उसका भोजन करते हैं। पूरे प्रदेश के किसान बंधु बहुत हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते है। त्यौहार के दौरान पारंपरिक नृत्य-संगीत और सामाजिक मेल मिलाप का आयोजन होता है।
नुआ खाई का अर्थ परिभाषित करते हुए मंत्री ओपी ने कहा नुआ’ का अर्थ है ‘नया’ और ‘खाई’ का अर्थ ‘खाना’ होता है इसलिए नुआखाई का अर्थ ‘नई फसल खाना’ है. यह नई फसल के स्वागत और किसानों की मेहनत का उत्सव है। नुआखाई की जड़ें वैदिक काल के ‘पंचयज्ञ’ से जुड़ी हैं, खासकर प्रलंभन यज्ञ से, जहाँ देवी माँ को नई फसल अर्पित की जाती थी. यह पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का भी प्रतीक है।

Related Posts

Leave a Comment