दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बाल बाल बची ड्राइवर की जान

by Kakajee News

 सुकमा। सुकमा जिले से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दरभा के पास तेज बहाव में एक स्विफ्ट डिज़ायर कार बह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त कार का ड्राइवर तैरकर किसी तरह पेड़ के सहारे अपनी जान बचाने में सफल रहा।
जानकारी के मुताबिक, कार पर सवार सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे। दरभा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और चारों शवों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को जगदलपुर के डिमरा पाल अस्पताल लाया गया।
ये हादसा तेज बहाव में लापरवाही की एक और बड़ी मिसाल बन गया है। दरअसल, परिवार जल्दबाज़ी में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं।

Related Posts

Leave a Comment