रामगुडी पारा में देवी भागवत के साथ कवि सम्मेलन संपन्न, समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने कार्यक्रम को सराहा, कहा- आगे भी लोगों को जागरूक करने इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए

by Kakajee News

रायगढ़। 69वें सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन शहर के रामगुडी पारा में युवा सहयोग समिति के बैनर तले बड़े धूमधाम से किया गया कार्यक्रम संयोजक सूरज शर्मा के नेतृत्व मे देवी भागवत का आयोजन नौ दिन तक विधिवत रुप से आचार्य पं. ब्रजेश तिवारी के सानिध्य मे किया गया जिसके तमाम श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया अंतिम दिन मे स्थानीय कवियों के द्वारा शानदार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन हास्य कवि लोकेश गुप्ता द्वारा किया गया जिन्होंने अपने काव्य पाठ में अपने हंसी के चुटकुलो से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया फिर वीर रस के कवि तुषार दुबे एवं ओज रस के कवि नरेन्द्र गुप्ता द्वारा ओज की धारदार रचानाओं के माध्यम से देश भक्ति व देश के वीर जवानों के शहादत का भाव पूर्ण प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समा बांध दिया जिससे उपस्थित देशभक्त श्रोतागण रोमांचित हो उठे तमाम कवियों ने देश की तात्कालिक परिस्थिति को लेकर जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने कार्यक्रम सराहना करते हुए सर्वप्रथम आयोजन समिति को इस सराहनीय कार्य को काफी सराहा साथ ही कवि सम्मेलन के जरिए लोगों में कवि सम्मेलन के माध्यम से देशभक्ति की भावना व वर्तमान परिस्थिति में एक जोश व होश भरने का लोगों में नई ऊर्जा का संचार करने का माध्यम बताया। साथ ही उनका कहना था कि शहर में आए दिन इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि लोगों में देश के प्रति आम जनों में जागरूकता के साथ जज्बा बरकरार रहे।

Related Posts

Leave a Comment