नगरगाव में कब्बडी प्रतियोगिता सम्पन्न

by Kakajee News

नगरगाव।नगरगांव के मड़ई-मेला व कबड्डी प्रतियोगिता में धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष हुई शामिल, ग्राम पंचायत नगर गांव में आज मड़ाई मेला का आयोजन किया गया था आयोजन में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा हुई शामिल वहीं आयोजन में सबसे पहले विधायक शर्मा ने झीरम घाटी में शहीद स्वर्गीय श्री प्रफुल्ल शुक्ला जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता के आज आखरी दिन फाइनल मैच में समल्लित खिलाड़ियों को गुलाल लगा कर दोनो टीमो को अग्रिम जीत की बधाई दी उसके बाद विधायक ने सिक्का उछाल कर मैच को प्रारम्भ कराया। खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया खिलाड़ियों के द्वारा विधायक शर्मा का आभार व्यक्त किया गया खिलाड़ियों ने बताया कि कई वर्षों बाद आज ऐसा मौका आया है जिसमें की विधायक खुद आई हैं और हमारे मैच को प्रारंभ करवा रहीं हैं विधायक शर्मा ने भी खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को मड़ाई मेला की बधाई दी व विजेता व उपविजेता टीम को सील्ड देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेस्वरी वर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष धरसीवां उत्तरा कमल भारती युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा जनपद सदस्य दुष्यन्त वर्मा दशरथ वर्मा अनिरुद्ध वर्मा श्रीराम साहू गंगोत्री लसेल मुकेश शर्मा गोपी लसेल कमल भारती चोवा राम रजक नारायण प्रशाद वर्मा संतराम पटेल व समस्त ग्रामवासी एवं खिलाड़ी गण मौजूद रहे

Related Posts

Leave a Comment