शराब दुकान का सेल्समेन नगदी चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद , चक्रधर नगर शराब भट्टी का मामला

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ शहर के शासकीय चक्रधर नगर स्थित शराब दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। जहां शराब दुकान के सुपरवाइजर ने अपने लोकेशन ऑफिसर के शह पर सेल्समैन के द्वारा गल्ले से कैश चोरी कराने का आरोप लगाया है।
रायगढ़ के शराब दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों का ठेका प्राइम वन वर्क फ़ोर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कराया जाता है। चक्रधर नगर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के गल्ले से नगद चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। शक होने पर दुकान के सुपरवाइजर शांतनु भारद्वाज ने निगरानी बढ़ा दी जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में एक सेल्समैन राम सलोनी को पैसे चुराते हुए देखा गया। जिसके बाद शांतनु ने उस सेल्समैन को गल्ले पर बैठाना बंद कर दिया। शांतनु का कहना है कि उसे पता चला कि यह सब कुछ लोकेशन ऑफिसर राम कुमार जयसवाल की शह पर हो रहा था।
सुपरवाइजर शांतनु भारद्वाज ने बताया कि राम सलोनी को मनी काउंटर से हटाने के बाद लोकेशन ऑफिसर द्वारा दूसरे सेल्समैन पर प्रलोभन देकर चोरी करने के लिए उसकाया गया। यह बात दूसरे सेल्समैन भूपेंद्र मालाकार ने सुपरवाइजर को बताई। जिसके बाद उसे सबूत लाने के लिए कहा गया। सुपरवाइजर शांतनु का कहना है कि सबूत के तौर पर भूपेंद्र ने ऑडियो और वीडियो दिया जिससे साफ होता है कि पिछले कुछ महीनों में दुकान में हो रही चोरियों के पीछे लोकेशन मैनेजर राम कुमार जयसवाल का ही हाथ था। जिसके बाद उसने इस मामले की शिकायत आज शाम चक्रधर नगर थाने में लिखित रूप से की है। इसके अलावा आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में शिकायत की गई है।

Related Posts

Leave a Comment