कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए जेएसपीएल को महात्मा अवार्ड, प्लांट क्षेत्रों व दिल्ली में मिशन जीरो हंगर के तहत राशन, पका भोजन उपलब्ध कराया, आजीविका बचाने का प्रयास किया: शालू जिन्दल

by Kakajee News

रायगढ़। कोविड-19 महामारी काल में गरीबों और जरूरतमंदों की मानवीय मदद करने के लिए जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को महात्मा अवार्ड प्रदान किया गया है। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत जेएसपीएल के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने निर्णायक मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते हमने प्लांट क्षेत्र के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में मिशन जीरो हंगर के तहत लाखों गरीबों और जरूरतमंदों को राशन और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा छोटे किसानों, शिल्पकारों, स्वयं-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जरूरी समर्थन देकर उनकी आजीविका बचाने का प्रयास किया।
श्रीमती जिन्दल को यह सम्मान दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया गया। आदित्य बिड़ला समूह समर्थित यह अवार्ड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में प्रतिवर्ष सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। श्रीमती राजश्री बिड़ला की प्रेरणा से इसके संस्थापक समाजसेवी अमित सचदेव हैं, जो न्यूयॉर्क स्थित लाइववीक फाउंडेशन के निदेशक हैं।

Related Posts

Leave a Comment