रायगढ़। गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रायगढ़ कप का आज पहला सेमीफाइनल रायगढ़ सीनियर्स विरुद्ध संस्कार क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें संस्कार क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और कुल 216 रन का टारगेट रायगढ़ सीनियर्स के लिए रखा था। जिसमें सबसे ज्यादा रन सूरज ने 77 रन बनाए करण महेश ने 66 रन की शानदार पारी खेली रायगढ़ सीनियर्स की तरफ से शहबाज आशिक हरीश और राजा ने एक-एक विकेट लिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ सीनियर्स की टीम 86 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सबसे ज्यादा चंद्रकांत 21 रन बनाए। लखन और सूरज ने तीन-तीन विकेट लिया आज के मैन ऑफ द मैच सूरज अचार्य रहे जिन्होंने 77 रन की पारी खेली और 3 विकेट लिए आज के मैच के निर्णायक हिमांशु चावड़ा और मलय तथा स्कोरर आदित्य शर्मा थे कल दूसरा सेमीफाइनल गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी विरुद्ध रायगढ़ क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा।
366
