रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार की रात हाथियों के एक दल को सड़क पार करते देखा गया, इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए, इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हाथियों के इस दल का वीडियो बनाया है। एक दिन पहले ही हाथियों के इस दल में से एक मादा हाथी ने एक शावक को जन्म दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत आने वाले टेंडानवापारा मार्ग पर बुधवार की रात हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे सभी वाहनों के पहिये थम गए और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कई लोगों ने हाथियों के इस दल का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इसी दल में से एक मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया था। नवजात शावक के साथ हाथियों के दल को देख ग्रामीणों और यात्रियों में उत्सुकता बनी रही। वन विभाग लगातार इस दल की गतिविधियों पर नजर रख रहा है ताकि किसी किसी प्रकार की घटना ना हो। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में अभी वर्तमान में 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
46
