जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी, इस घटना में चालक को चोट आई, वही घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर आ पहुँची, वही बताया जा रहा है कि ट्रक बचेली से लौह अयस्क लेकर रायपुर के लिए निकली हुई थी, लेकिन कोंडागाँव में हादसा हो गया,
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया
बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे के लगभग लोह अयस्क से भरी एक तेज़ रफ्तार ट्रक कोंडागाँव के तालाब के पास बने डिवाइडर को तोड़कर तालाब में घुस गई, हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों को चोटें आईं,वही आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,
बताया जा रहा है कि ट्रक बचेली निवासी चालक नीलेश कुमार चला रहे थे, ट्रक बचेली से रायपुर की ओर लोह अयस्क लेकर जा रहे थे, बंधा तालाब के पास चालक ने अचानक सामने से किसी को आता देख ट्रक का जैसे ही ब्रेक लगाया, चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया,ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए तालाब में जा घुसी, इस घटना की सबसे बड़ी बात यह रही कि ट्रक तालाब किनारे लगे बिजली के खंभे से नहीं टकराई और दूसरी दिशा से आ रहे वाहनों से भी टक्कर होने से बच गई, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया,
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, वही घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को वन-वे कर दिया है,
