जोबी-बर्रा. शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा में बीए, बीएससी, बीकॉम के तृतीय सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत आज के मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे ड्रेस में सजे प्रथम वर्ष की छात्र-छात्राओं के साथ सहायक प्राध्यापक वासुदेव पटेल ,डॉ श्वेता कुम्भज , डॉ ज्ञानमणी एक्का एवं योगेंद्र राठिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई । इस अवसर पर धनेश्वरी महंत एवं साथी ने सुंदर स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की । प्राध्यापकगण ने अपने संबोधन में नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने पर बल दिया। फ्रेशर्स पार्टी में रंगारंग प्रस्तुतियों जैसे नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रिया महंत एवं प्रवीण झरिया ने किया इस कार्यक्रम में बीएससी अंतिम बी ए अंतिम के सभी छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा स मीटिंग में व्यस्त होने के कारण महाविद्यालय के प्राचार्य ने दूरभास से बात कर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना संदेश प्रेषित की इस अवसर पर अतिथि व्याख्याता रामनारायण जांगड़े,किशोर साहू,रेवती राठिया, डॉक्टर पूजा यादव, पी. एल. अनंत, एल आर लास्कर, रानू चंद्रा, रोशन राठिया, मोहन सारथी की सक्रिय उपस्थिति रही । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों को महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी गई और सभी ने मिलकर सफलता और प्रगति की कामना की।
27
